Lalu Yadav के परिवार में क्यों मचा है घमासान? बहू ऐश्वर्य ने क्यों लगाया प्रताड़ना का आरोप? देखिए ये रिपोर्ट
ABP News Bureau | 29 Sep 2019 07:52 PM (IST)

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने राबड़ी देवी और मीसा भारती पर खाना नहीं देने और प्रताड़ना का आरोप लगाया है. मामले के बढ़ने के बाद ऐश्वर्या के पिता चन्द्रिका राय राबड़ी देवी के घर पहुंचे. चन्द्रिका राय ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा है. उन्होंने कहा, 'मेरी बेटी को खाना नहीं दिया गया. मारपीट की गई है.'