सेना का सम्मान, ICC क्यों परेशान? देखिए, धोनी के ग्लव्स पर हुए विवाद को लेकर कपिल देव और वीरेंद्र सहवाग की राय
ABP News Bureau | 07 Jun 2019 06:09 PM (IST)
नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी के कीपिंग ग्लव्स पर सेना के 'बलिदान लोगो' को लेकर विवाद बढ़ गया है. आईसीसी ने लोगो पर रोक लगाई तो बीसीसीआई अब धोनी के साथ खड़ी हो गई है. बीसीसीआई कह रही है कि उन्होंने आईसीसी से इसकी इजाजत मांगी है.