जानिए मोदी ने चलाया ऐसा कौन सा ब्रह्मास्त्र की विपक्ष रहा गया हक्का-बक्का? Exit poll दे रहा है बहुमत
ABP News Bureau | 20 May 2019 11:33 AM (IST)

इस स्पेशल रिपोर्ट में जानिए मोदी के उन ब्रह्मास्त्र के बारे में जिनके दम पर पूर्ण बहुमत मिल सकता है. लगभग हर बड़े एग्जिट पोल में बीजेपी से पूर्ण बहुमत मिलता दिखाया जा रहा है. एग्जिट पोल के मुताबिक 542 में से एनडीए के खाते में 277 सीटें, यूपीए के खाते में 130 सीटें और अन्य के खाते में 135 सीटें जाने का अनुमान है. बता दें कि 543 लोकसभा सीटों में 542 सीटों का ही अनुमान हम बता रहे हैं, तमिलनाडु की एक सीट पर चुनाव आयोग ने चुनाव रद्द कर दिया था. साल 2014 में देशभर की 543 लोकसभा सीटों में से एनडीए के खाते में 336 और यूपीए के खाते में 60 सीटें गई थीं. इसमें से बीजेपी को 282 और कांग्रेस को 44 सीटों पर जीत मिली थी.