किरण खेर Vs पवन कुमार बंसल, किस पर भरोसा दिखाएगी चंडीगढ़ की जनता
ABP News Bureau | 19 May 2019 07:49 AM (IST)

Lok Sabha Elections 2019: आज सातवें और आखिरी चरण में पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में 9, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है. इस बार चंडीगढ़ से बीजेपी की तरफ से किरण खेर मैदान में हैं तो कांग्रेस की तरफ से पवन कुमार बंसल.