पाकिस्तान की एक और इंटरनेशनल बेइज्जती, मालदीव की संसद में लगी फटकार
shubhamsc | 02 Sep 2019 10:58 AM (IST)

बौखलाए पाकिस्तान ने एक और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर कश्मीर के मुद्दे को हवा देने की कोशिश की. लेकिन यहां भी दांव उल्टा पड़ गया. कश्मीर के मुद्दे पर दुनिया में राजनीति करने पर पाकिस्तान को एक और फटकार लगी है. तस्वीरें मालदीव की राजधानी माले की है. जहां की संसद में दक्षिण एशियाई देशों के संसद अध्यक्षों की बैठक का आयोजन था.