'कश्मीर को फिर से स्वर्ग बनाना है, हर कश्मीरी को गले लगाना है' - पीएम मोदी
ABP News Bureau | 19 Sep 2019 04:51 PM (IST)

महाराष्ट्र में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी जोर शोर से शुरू कर दी है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासिक में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस सभा में पीएम मोदी ने कहा कि हमारी नई सरकार ने 100 दिन पूरे करके शतक मार दिया है. इस शतक में धार भी है और रफ्तार भी है. पीएम मोदी ने इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में महाराष्ट्र तेजी से आगे नहीं बढ़ा था. रैली में पीएम मोदी ने कश्मीर पर कहा कि 40 साल से यातनाएं झेल रहे कश्मीर को एक बार फिर से स्वर्ग बनाना है और हर कश्मीरी को गले लगाना है.