करगिल विजय दिवस: शहीदों के सपूतों का शौर्य, देखें पराक्रम और वीरता की अद्भुत कहानियां
ABP News Bureau | 20 Jul 2019 09:12 PM (IST)
करगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ का जश्न शुरू हो गया है. करगिल के युद्ध में भारतीय वीर जवानों ने पाकिस्तान को मात दी थी. इस युद्ध में भारतीय जवानों ने अद्भुत शौर्य का परिचय दिया था. युद्ध में देश के कुछ जवान शहीद भी हुए लेकिन इसके बाद भी जवानों के परिजनों के अंदर देशभक्ति की भावना कम नहीं पड़ी बल्कि ये और बढ़ गई. इन परिवारों ने अपने बच्चों को सेना में भेजा. आज के इस खास शो में देखिए देश के इन शहीद परिवारों के हौसलों की कहानी.