बेगूसराय में लोगों के होंठ और दिल पर एक ही नाम है कन्हैया कुमार- जिग्नेश मेवाणी
ABP News Bureau | 09 Apr 2019 12:15 PM (IST)

गुजरात के दलित नेता जिग्नेश मेवाणी लंबे वक़्त से बिहार के बेगूसराय में कन्हैया कुमार के लिए प्रचार कर रहे हैं. जिग्नेश मेवाणी का साफ कहना है कि इस के चुनाव में कन्हैया ही बेगूसराय के सांसद बनेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कन्हैया यहां के सचिन तेदुलकर हैं और वो उनके सहवाग हैं. जिग्नेश ने कहा कि यहां कि जनता के होंठ और दिल पर बस कन्हैया का ही नाम है.