Manikarnika : ट्रेलर लॉन्च पर फिल्म के डायरेक्टर विवाद को लेकर पहली बार बोलीं कंगना रनौत, देखिए क्या कहा ?
ABP News Bureau | 18 Dec 2018 11:21 PM (IST)

अंग्रेज़ों से लोहा लेकर आज़ादी की जंग लड़ने वाली झांसी की रानी पर बनी फिल्म 'मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कंगना रनौत ने कहा कि वो फिल्म के ओरिजनल डायरेक्टर कृष के बीच में ही फिल्म छोड़कर चले जाने के बाद निर्देशन की बागडोर संभालने और फिल्म को पूरा करने के लिए मानसिक रूप से बिल्कुल भी तैयार नहीं थीं.