पत्रकारों से हुए विवाद पर बोलीं कंगना रनौत, 'मैं माफी नहीं मांगूंगी'
shubhamsc | 16 Jul 2019 06:39 PM (IST)

पत्रकारों से हुए विवाद पर एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि मूवी माफिया से मिलकर मेरे खिलाफ हुए थे सभी लोग. मैं माफी नहीं मांगूंगी क्योंकि मैंने ना तो किसी को अपशब्द कहा है ना ही बदतमीजी की है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत जितना अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं उतना ही उनका नाता विवादों से भी जुड़ा रहता है. इन दिनों कंगना रनौत का मीडिया से विवाद चल रहा है. बीते एक हफ्ते से चल रहे इस विवाद को लेकर अब कंगना ने एबीपी न्यूज से खास बात की है जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए हैं.