PM मोदी पर कमलनाथ का तंज, कहा- इनके मन में, दिल में और मुंह में अलग-अलग बातें रहती हैं
ABP News Bureau | 17 May 2019 07:33 PM (IST)
नाथूराम गोडसे को लेकर दिए गए साध्वी प्रज्ञा के बयान पर शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. खुद प्रधानमंत्री ने इसे लेकर कहा था कि मैं साध्वी प्रज्ञा को कभी दिल से माफ नहीं कर पाउंगा. अब इस पर कमलनाथ ने तंज करते हुए कहा है कि इनके मन में, दिल में और मुंह में अलग-अलग बातें रहती हैं.