मध्य प्रदेश: एग्जिट पोल के नतीजों के बाद खतरे में आ गई है कमलनाथ सरकार? देखिए क्या है पूरा मामला
ABP News Bureau | 20 May 2019 08:25 PM (IST)

एक्जिट पोल के साइड इफेक्ट सामने आने लगे हैं. मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने दावा किया है कि कमलनाथ सरकार के पास बहुमत नहीं बचा है, इसलिये विधानसभा का सत्र बुलाया जाये और मत परीक्षण किया जाए. बीजेपी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को चिट्ठी लिख विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग करने की है.