370 हटने के बाद J&K के स्पीकर निर्मल सिंह ने अपनी सरकारी गाड़ी से उतारा राज्य का झंडा
shubhamsc | 06 Aug 2019 10:49 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद मंगलवार शाम राज्य के स्पीकर और बीजेपी नेता डॉ निर्मल सिंह ने अपनी सरकारी गाड़ी से राज्य का झंडा उतार दिया. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी गाड़ी पर दो झंडे लगा कर घूमना उनके लिए बोझ था जो आज हल्का हुआ.