जिन्ना बयान विवाद पर शिवराज का तंज, कहा- कांग्रेस के नेता हमेशा पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं
ABP News Bureau | 27 Apr 2019 04:54 PM (IST)

कल कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस को जिन्ना की पार्टी बता दिया था. जिसके बाद विवाद शुरू हो गया था. अब आज शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश के विभाजन के लिए जिम्मेदार इंसान की तारीफ करते हुए शर्म आनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं.