झारखंड: हजारीबाग से जीतने के बाद जयंत सिन्हा ने कहा- इस अद्भुत जीत के लिए जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद
ABP News Bureau | 24 May 2019 02:00 PM (IST)

झारखंड में बीजेपी की अगुवाई वाला एनडीए 12 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रहा, जबकि यूपीए में कांग्रेस और जेएमएम को 1-1 सीट पर जीत मिली. हजारीबाग से केन्द्रीय मंत्री भाजपा के जयंत सिन्हा ने कांग्रेस के गोपाल प्रसाद साहू को 479548 मतों के भारी अंतर से पराजित किया. गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा के निशिकांत दूबे ने झारखंड विकास मोर्चा के प्रदीप यादव को 184227 मतों के भारी अंतर से पराजित कर सीट अपने कब्जे में रखी.