झारखंड: रांची से BJP नेता संजय सेठ ने दर्ज की जीत, कहा- पलायन की समस्या को दूर करने की कोशिश करूंगा
ABP News Bureau | 24 May 2019 04:16 PM (IST)

रांची लोकसभा सीट से बीजेपी के संजय सेठ ने जीत दर्ज की है. संजय का कहना है मोदी नाम गांव-गांव में पुरुष-महिलाओं के दिल-दिमाग पर छाए हुए हैं. उन्होंने कहा कि सबसे पहले हम अपने क्षेत्र में विस्थापन की समस्या पर काम और शिक्षा व्यवस्था में सुधार करेंगे.