जेडीयू के नए पोस्टर पर सियासत गर्म, आरजेडी ने कहा बिहार में है जंगलराज
shubhamsc | 03 Sep 2019 09:54 AM (IST)

बिहार में क्या नीतीश कुमार ठीक हैं. ये सवाल विपक्षी खेमा पूछ रहा है. और सवाल नीतीश की ही पार्टी के एक पोस्टर ने निकला है. पटना में जेडीयू ऑफिस के बाहर ये भव्य पोस्टर लगने के बाद बिहार में वक्त से पहले ही चुनाव पर विचार शुरू हो गया है. पोस्टर में जो लिखा है. उससे साफ साफ पता चल रहा है. कि जेडीयू ने 2020 में होने वाले चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. और चुनावी प्रचार में आरजेडी पर बढ़त बनाने की कोशिश भी.