केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का बड़ा बयान, मोदी सरकार का अगला टारगेट पीओके होगा
shubhamsc | 13 Aug 2019 09:25 AM (IST)

कश्मीर को अनुच्छेद 370 से आजादी दिलाने के बाद अब देशभर में ये चर्चा जोरों पर है कि पीओके को भी पाकिस्तान से आजादी दिलाकर भारत में शामिल करना चाहिए. देशवासियों की इसी भावना को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी दोहराया है. जब इंदौर में उन्होने कहा कि मोदी सरकार का अगला कदम पाक अधिकृत कश्मीर की ओर ही बढ़ने वाला है.