लोकसभा चुनाव 2019: BJP की जीत पर जम्मू कश्मीर के राजौरी में समर्थकों ने मनाया जश्न, बांटी मिठाईयां
ABP News Bureau | 24 May 2019 10:07 AM (IST)

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जम्मू कश्मीर की तीन लोकसभा सीटें बरकरार रखी और नेशनल कांफ्रेंस ने कश्मीर क्षेत्र में दो सीटों पर जीत हासिल की जबकि बारामुला की एक सीट पर वह बढ़त बनाये हुए है. पीडीपी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को अपने गढ़ अनंतनाग सीट में हार का सामना करना पड़ा है.