जम्मू कश्मीर: चौथे चरण के लिए अनंतनाग में वोटिंग आज, सुरक्षाबलों की 300 कंपनियां तैनात
ABP News Bureau | 29 Apr 2019 08:03 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट के हिस्से कुलगाम जिले में मतदान होगा. अनंतनाग सीट चार जिलों - अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा - में फैली हुई है, जिसमें कुल 16 विधानसभा क्षेत्र हैं. सुरक्षा कारणों से अनंतनाग सीट पर तीन चरण में मतदान कराए जा रहे हैं.