कश्मीर में आम लोगों के बीच अजीत डोभाल, शोपियां में कश्मीरी लोगों के साथ खाया खाना । पंचनामा
shubhamsc | 07 Aug 2019 07:42 PM (IST)

कश्मीर में आम लोगों के बीच अजीत डोभाल, शोपियां में कश्मीरी लोगों के साथ खाया खाना. जम्मू-कश्मीर के हालात पर नजर बनाए हुए हैं NSA. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हट चुका है और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटा गया है. सभी के मन में एक ही सवाल है कि अब जम्मू-कश्मीर के हालात कैसे हैं? सूबे में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती है और खामोशी है. सड़कों पर आवाजाही न के बराबर है. इस बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जम्मू-कश्मीर में डेरा डाले हैं. डोभाल ने आज शोपियां में कुछ स्थानीय लोगों के साथ खाना खाया और उनसे बातचीत की.