सामान्य जिंदगी की ओर कश्मीर घाटी, फटाफट देखिए सुबह की बड़ी खबरें
shubhamsc | 17 Aug 2019 07:48 AM (IST)

आज से दो दिन के भूटान दौरे पर पीएम मोदी - पनबिजली समेत कई मुद्दों पर हो सकता है करार. पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की अभी भी हालत गंभीर, नौ अगस्त से एम्स के आईसीयू में भर्ती हैं जेटली. कल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एम्स जाकर जेटली के स्वास्थ्य का हाल जाना. गृहमंत्री अमित शाह भी मिलने पहुंचे. गृहमंत्री अमित शाह ने किया हरियाणा विधानसभा चुनाव का शंखनाद, जींद की रैली में अमित शाह समेत बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद.