सुबह की बड़ी खबरें: अमरनाथ यात्रियों का जोश बरकरार, बिना दर्शन के वापस जाने को तैयार नहीं
shubhamsc | 03 Aug 2019 07:27 AM (IST)

कश्मीर में अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले का खतरा, सरकार ने एडवाइजरी कर श्रद्धालुओं को वापस जाने के लिए कहा. अमरनाथ यात्रा के लिए आये दूसरे राज्यों से लोगों को भी रास्ते में रोक दिया गया है. गुजरात और महाराष्ट्र से आये लोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें. एडवाइजरी के बावजूद कई अमरनाथ यात्रियों में कहा- बिना दर्शन किए नहीं जाएंगे वापस। अमरनाथ बेस कैम्प में यात्रियों का जोश बरकरार. श्रीनगर में एडवाइजरी के बाद किराने की दुकान और एटीएम के बाहर लंबी कतारें लगीं। डर के मारे लोग राशन और पैसा जमा कर रहे हैं.