बड़ी खबरें: आजादी के जश्न की तैयारी जारी, श्रीनगर में रंगारंग कार्यक्रम का हुआ रिहर्सल
shubhamsc | 14 Aug 2019 07:39 AM (IST)

जम्मू कश्मीर में जोर शोर से चल रही है स्वतंत्रता दिवस की तैयारी, श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में दिखी तैयारी की झांकी. कश्मीर से 370 हटने से तिलमिलाया पाकिस्तान, आज पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का दौरा करेंगे इमरान खान. पाक अधिकृत कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद में विधानसभा को भी संबोधित करेंगे इमरान, अलगाववादियों के समर्थन में भी रैली करेगा पाकिस्तान. सेनाध्यक्ष बिपिन रावत बोले भारत की सेना हमेशा सतर्क, किसी तरह की कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार.