ईद से पहले श्रीनगर जिले में कैसे हैं हालात, डिप्टी कमिश्नर ने दी पूरी जानकारी
shubhamsc | 11 Aug 2019 05:24 PM (IST)

तमाम तरह की अफवाहों के बीच कश्मीर से जो तस्वीरें आ रही है, वो बताने के लिए काफी हैं कि वहां पर सबकुछ सामान्य है, कल ईद है, घाटी के बाज़ारों में चहल पहल दिख रही है, लोग खरीदारी कर रहे हैं, दुकानों पर भीड़ नज़र आ रही है, तस्वीरें बता रही हैं कि जन्नत में अमन है. साफ नजर आ रहा है कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जिस तरह की व्यवस्था सरकार ने की वो काम कर रही है, कर्फ्यू में ढील दी गयी है, लोग आ जा रहे हैं, ईद के जश्न की तैयारियां चल रही हैं.