अलगाववादियों की ऐश खत्म, सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
ABP News Bureau | 17 Feb 2019 05:45 PM (IST)
'बहुत हुआ आतंकवाद से प्यार. अब कीमत चुकाने के लिए हो जाओ तैयार'. ये सख्त संदेश है भारत सरकार का पाकिस्तान परस्त हुर्रियत के उन नेताओं के लिए जो भारत का खाना खाकर पाकिस्तान का गाना गा रहे थे. अब ये नहीं चलेगा. भारत सरकार ने पुलवामा हमले के बाद सख्त कदम उठाते हुए हुर्रियत नेताओं का हुक्का पानी बंद करने पर एक और ठोस कदम उठा लिया है. टेरर फंडिंग को लेकर पहले से जांच चल रही है और सरकार ने हुर्रियत के पाकिस्तान प्रेमी नेताओं की सुरक्षा वापस ले ली है. यानी जम्मू कश्मीर में रहकर आतंक की हिमायत करने वालों की पहले सफाई होगी. देखिए, बड़ी बहस