तीन तलाक कानून पर कानून मंत्री का बड़ा बयान
shubhamsc | 18 Sep 2019 10:57 AM (IST)

'हिंदुस्तान पूर्वोदय 2019' कार्यक्रम में आज जुटेंगे देश के दिग्गज राजनेता और सामाजित कार्यकर्ता. एबीपी न्यूज़ पर देखिए Jharkhand के साथ-साथ पूरे देश को लेकर नेताओं का क्या विजन है. कार्यक्रम में बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने तीन तलाक के मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दहेज विरोधी कानून कांग्रेस की सरकार ने लाया. यह सभी पर लागू होता है. अगर कोई मुस्लिम शख्स भी दहेज के लिए उत्पीड़न करता है तो उसे सजा होती है. लेकिन वह तीन तलाक कानून पर सवाल उठाते हैं. जिसमें मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिया गया है.