चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण टला, तकनीकी खामी की वजह से लिया गया फैसला, नई तारीख का होगा एलान
shubhamsc | 15 Jul 2019 09:57 PM (IST)

इसरो ने आगे बढ़ाई चंद्रयान-2 की लॉन्च डेट. तकनीकी खामी की वजह से आज सुबह लॉन्च नहीं हो पाया. आज सुबह 2 बजकर 51 मिनट पर लॉन्च होना था. लेकिन लॉन्च से 56 मिनट 24 सेकेंड पहले टाली लॉन्चिंग. इसरो के सूत्रों के मुताबिक Launch Vehicle के क्रायोजेनिक इंजन में लीक हो रहा था हाइड्रोजन का प्रेशर. तकनीकी खराबी ठीक होने के बाद फिर से करने होंगे सारे टेस्ट. उसके बाद ही तय हो पाएगी लॉन्च की अगली तारीख. इसरो के पूर्व चेयरमैन माधवन नायर बोले...निराशा हुई, लेकिन लॉन्च में किसी भी तरह का रिस्क नहीं लिया जा सकता था.