दुनिया की सबसे 'पॉकेट फ्रेंडली' अंतरिक्ष एजेंसी है ISRO, देखिए रिपोर्ट
shubhamsc | 15 Sep 2019 07:15 PM (IST)

भारत वो देश है जहां कार भी माइलेज देखकर ली जाती है मतलब ये है कि सीमित संसाधनों में उसकी उपयोगिता भी हम देखते हैं. अंतरिक्ष में ISRO ने भी ऐसा ही कमाल किया है. देश की पॉकेट का ख्याल रखते हुए अंतरिक्ष में भारत के झंडे फहरा दिए. अब हालत ये है कि दस गुना बजट वाली NASA से ISRO की तुलना की जाने लगी है. NASA खुद कह रही है कि ISRO ने हमें प्रेरित किया है.