कोलकाता में ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़ने को लेकर योगी आदित्यनाथ का ममता सरकार पर बड़ा हमला
ABP News Bureau | 15 May 2019 03:03 PM (IST)

योगी आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. योगी ने कहा है कि जो मूर्ति पूजा पर यकीन नहीं करते उन्होंने मूर्ति तोड़ी है. बता दें कि मंगलवार को कोलकाता में अमित शाह की रोडशो चल रही थी. इस दौरान हिंसक घटनाएं हुई. घटना के दौरान ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़ दी गई. मूर्ति तोड़ने के लिए दोनों दलों के नेता एक दूसरे के कार्यकर्ता पर आरोप लगा रहे हैं. मूर्ति टूटने के बाद मामला गरमा गया.