इमरान खान की कुर्सी अब जाना तय? पाकिस्तान के ज्योतिषियों का दावा
ABP News Bureau | 16 Sep 2019 10:31 PM (IST)

कश्मीर को लेकर बौखलाए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की बेसिरपैर की गीदड़भभकी जारी है. इमरान खान ने एक बार फिर भारत को परमाणु बम की धमकी दी है. रूस के टीवी चैनल 'रशिया टुडे' को दिए इंटरव्यू में इमरान खान ने कहा है कि कश्मीर को लेकर दो परमाणु ताकत वाले देश आमने सामने हैं. हालांकि इमरान खान ने माना है कि पाकिस्तान भारत के साथ युद्ध में हार सकता है. इमरान ने माना है कि कश्मीर के मसले पर दुनिया से वैसा समर्थन नहीं मिला जैसा मिलना चाहिए था.