आज खत्म हो रही पी चिदंबरम की CBI की रिमांड, राउज एवेन्यू कोर्ट में किया जाएगा पेश
shubhamsc | 26 Aug 2019 09:17 AM (IST)

पूर्व वित्त मंत्री पी चिंदबरम की 4 दिन की CBI रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें एक बार फिर राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा. INX मीडिया मामले में पी चिदंबरम की सीबीआई की रिमांड आज खत्म हो रही है. और उन्हें सीबीआई की विशेष अदालत राउज एवेन्यू कोर्ट में दोपहर 2 बजे के बाद पेश किया जाएगा. पिछले 4 दिनों से कांग्रेस के कद्वावर नेता और पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम सीबीआई की रिमांड पर है. उनसे लगातार पूछताछ की गई.. सूत्रों के मुताबिक कोर्ट में सीबीआई की ओर से ये दलील दी जा सकती है.