चिदंबरम पर ED का SC में हलफनामा,कहा-12 देशों में फैली है संपत्ति, विदेशों में हैं 17 बेनामी बैंक खाते
shubhamsc | 26 Aug 2019 01:48 PM (IST)

आईएनएक्स घोटाले में चिदंबरम को सीबीआई ने दीवार फांदकर गिरफ्तार किया था. अब खुलासा हुआ है कि चिदंबरम ने सरहदें लांघकर अकूत संपत्ति अर्जित की हुई है. 12 मुल्क, 17 विदेशी बैंक खाते, विदेशों में 10 महंगी प्रॉपर्टी और सब के सब काले पैसे से, यही खुलासा किया है ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में. सुप्रीम कोर्ट से ईडी ने चिदंबरम की कस्टडी मांगी है.