P Chidambaram की CBI रिमांड एक दिन के लिए बढ़ी, INX मीडिया केस में चल रही है पूछताछ
ABP News Bureau | 02 Sep 2019 06:24 PM (IST)
INX मीडिया केस में पूर्व वित्त मंत्री P Chidambaram की रिमांड एक दिन बढ़ाई गई है. अब चिदंबरम कल शाम 4 बजे तक सीबीआई रिमांड में रहेंगे. सोमवार को दिल्ली की एक निचली अदालत में सीबीआई ने चिदंबरम को किसी भी तरह की राहत दिये जाने का विरोध करते हुए उनकी हिरासत की अवधि एक दिन और बढ़ाने की मांग की थी, जिसे विशेष जज अजय कुमार कुहाड़ ने स्वीकार कर लिया.