ED के दस्तावेज़ों से बड़ा खुलासा, जिस कंपनी को मिला घूस, उसी ने चिदंबरम के ट्रस्ट को किए दान
shubhamsc | 29 Aug 2019 10:01 AM (IST)

INX घोटाले में घिरे चिदंबरम पर एबीपी न्यूज का खुलासा, जांच में ईडी ने पता लगाया जिस नॉर्थ स्टार कंपनी को मिली थी 60 लाख की घूस, उसी ने चिदंबरम के ट्रस्ट को दान किए थे 33 लाख.
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदबंरम से जुड़े INX मीडिया मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. एबीपी न्यूज़ के पास प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दस्तावेज़ हैं, जिनके मुताबिक इस मामले में रिश्वत की रकम के सीधे तार चिदंबरम से जुड़े हैं. ईडी के ये दस्तावेज़ सीबीआई ने मंगाए थे. सीबीआई पी चिदंबरम को कस्टडी में लेकर लगातार पूछताछ कर रही है. वह 30 अगस्त तक सीबीआई कस्टडी में रहेंगे.