गाना गाते हुए फेमस हुईं रानू की पूरी कहानी, एबीपी न्यूज़ पर साझा किए जीवन के कई लम्हें
shubhamsc | 12 Aug 2019 05:40 PM (IST)

घूम-घूमकर गाने वाली पश्चिम बंगाल की रानू की पूरी कहानी एबीपी न्यूज़ पर देखिए. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से साझा की अपने जिंदगी से जुड़ी कई जानकारियां. रानू का गाया गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बातचीत के दौरान रानू ने वो गाना एबीपी न्यूज़ पर भी गुनगुनाया जिसके बाद वो रातों रात 'स्टार' बन गईं. रानू ने कहा मौजूदा समय और अपने गरीबी के समय को सोचकर बहुत खुशी होती है. हमको भगवान पर भरोसा रखना चाहिए.