आतंकी मसूद अजहर की मौत की खबरों की जांच कर रही हैं खुफिया एजेंसियां
ABP News Bureau | 04 Mar 2019 07:21 AM (IST)

मसूद अजहर की मौत की अटकलें, रिपोर्टों की जांच में जुटीं खुफिया एजेंसियां – समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर की मौत को लेकर अटकलें चल रही हैं. सोशल मीडिया पर भी इससे जुड़ी खबरें वायरल हैं. ऐसे में अब देश की खुफिया एजेंसियां भी इन रिपोर्ट्स की जांच में जुट गई हैं.