INDvsNZ: हार के बाद धोनी और उनकी पारी पर जानिए क्या बोले विराट कोहली
ABP News Bureau | 10 Jul 2019 08:52 PM (IST)

रविन्द्र जडेजा(90 रन) की ऐतिहासिक और एमएस धोनी(60 रन) की साहसिक पारी भी भारतीय बल्लेबाज़ों के खराब प्रदर्शन से टीम को पार नहीं पहुंचा सकी. भारतीय टीम का चौथी बार आईसीसी क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में पहुंचने का सपना आज टूट गया
इंग्लैंड के मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले गए विश्वकप 2019 के पहले सेमीफाइनल को न्यूज़ीलैंड ने 18 रनों से अपने नाम कर लिया है. न्यूज़ीलैंड की टीम ने रिज़र्व डे पर खेले गए इस मैच में पहले खेलते हुए 239 रन बनाए थे. भारत इस लक्ष्य का पीछा करने उतरा लेकिन वो 49.3 ओवर में 223 रन बनाकर ऑल-आउट हो गया.
हार के बाद विराट कोहली ने धोनी के खेल पर भी बयान दिया है. देखिए