क्रिकेटर हरभजन सिंह ने जालंधर के गढ़ी गांव में डाला वोट, युवाओं के लिए की ये मांग
ABP News Bureau | 19 May 2019 08:21 AM (IST)

क्रिकेटर हरभजन सिंह ने आज जालंधर के गढ़ी गांव में अपना वोट डाला. उन्होंने देश के युवाओं से मतदान में हिस्सा लेने का भी आग्रह किया. आज सातवें और आखिरी चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 59 सीटों पर सुबह सात बजे से वोट डाले जाएंगे. पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में 9, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर मतदान होगा.