आर्मी चीफ बिपिन रावत की पाकिस्तान को चेतावनी- दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देंगे
shubhamsc | 13 Aug 2019 01:03 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से ही पाकिस्तान लगातार एलओसी पर बेवजह फायरिंग कर रहा है. आतंकियों को सीमा पार कराने की कई कोशिशें हो चुकी हैं ताकि कश्मीर में खून खराबा किया जा सके. लेकिन अब सेना प्रमुख बिपिन रावत ने पाकिस्तान को सीधी चेतावनी दी है. कहा है कि पाकिस्तान अगर कोई दुस्साहस करता है तो इस तरफ से भी करारा जवाब मिलेगा.