तीस हजारी झड़प: विरोध प्रदर्शन कर रहे पुलिस वालों से मिलेंगे पुलिस कमिश्नर
ABP News Bureau | 05 Nov 2019 11:54 AM (IST)

दिल्ली पुलिस की वो खबर जिसमें लोगों के रखवाले खुद अपने लिए मांग रहे हैं इंसाफ. दिल्ली के पुलिसवाले प्रदर्शन कर रहे हैं. ITO में पुलिस मुख्यालय पर पुलिसवाले वर्दी पहनकर अपने लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं और उनकी ये हालत इसलिए हुई है क्योंकि दिल्ली के वकील रोज उनकी पिटाई कर रही है. तीस हजारी कोर्ट परिसर में हुई मारपीट के बाद से दिल्ली पुलिस और वकीलों की लडाई चल रही है.