अयोध्या विवाद पर फैसले से पहले चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन से रखी जा रही निगरानी
ABP News Bureau | 05 Nov 2019 12:39 PM (IST)

दो हफ्ते बाद अयोध्या विवाद पर फैसला आने वाला है- इसको लेकर पूरे राज्य में खास एहतियात बरते जा रहे हैं. घर की छतों की चेकिंग के लिए पुलिस ड्रोन कैमरे की मदद ले रही है, अयोध्या विवाद पर फैसला 17 नवंबर से पहले कभी भी आ सकता है इसलिए खासकर यूपी में पुलिस तमाम एहतियात बरत रही है. 16 अक्टूबर को आखिरी सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद पर फैसला सुरक्षित रख लिया था, इसी महीने की 17 तारीख को चीफ जस्टिस रंजन गोगोई रिटायर होने वाले हैं , इसलिए ये तय है कि उससे पहले सुप्रीम कोर्ट अयोध्या विवाद पर फैसला सुना देगा.