संदीप पाटिल ने पूरी टीम इंडिया को दिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत का श्रेय, साथ ही कही ये बात
ABP News Bureau | 10 Jun 2019 11:07 AM (IST)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच केनिंगटन में खेले गए मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलियाई को 36 रनों से हरा दिया है. टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 353 रनों का लक्ष्य दिया. इस बीच भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. रोहित शर्मा और शिखर धवन ने अपनी मजबूत साझेदारी के दम पर भारत को बिना किसी नुकसान के 100 रनों के ऊपर पहुंचाया. रोहित ने जहां अर्धशतक लगाया तो वहीं धवन ने इंग्लैंड में अपना चौथा और अपने करियर का 17वां शतक पूरा किया. 117 रन बनाने वाले शिखर धवन ‘मैन ऑफ द मैच’ बने.