India Vs Australia: क्या होगा प्लेइंग इलेवन,टीम इंडिया कितनी मजबूत ? जानिए एक्सपर्ट्स से
ABP News Bureau | 09 Jun 2019 03:08 PM (IST)

लंदन: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 का 14वें मुकाबले पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. ये इस विश्व कप में भारत का दूसरा मुकाबला होगा जबकि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का ये तीसरा मुकाबला होगा. इससे पहले जहां विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने पांच जून को अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीता था.