इंडिया रेटिंग ने GDP ग्रोथ रेट के आंकड़े को कम किया, जानिए इकोनॉमिक एक्सपर्ट का क्या कहना है
ABP News Bureau | 28 Aug 2019 05:33 PM (IST)

इंडिया रेटिंग और रिसर्च एजेंसी ने देश के जीडीपी ग्रोथ रेट के संभावित आंकड़े को कम कर दिया है. एजेंसी ने अब कहा है कि जीडीपी का ग्रोथ रेट इस वित्तीय वर्ष में 6.7 फीसदी रहेगा. इससे पहले यह आंकड़ा 7.3 फीसदी का था. ग्रोथ रेट के आंकड़े को कम करने के पीछे कम मांग और मैन्यूफैक्चरिंग सैक्टर में स्लो डाउन को माना गया है.