पुणे में भारत को अफ्रीका पर 326 रन की बढ़त, जीत के नजदीक | खेल की बड़ी खबरें
ABP News Bureau | 13 Oct 2019 08:12 AM (IST)

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पहली पारी में 275 रनों पर ऑल आउट कर दिया और इसी के साथ दिन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी गई. भारत ने अपनी पहली पारी पांच विकेट के नुकसान पर 601 रनों पर घोषित कर दी थी. दक्षिण अफ्रीका अभी भी भारत से 326 रन पीछे है. मैच के बाद अश्विन ने कहा, "मैंने फॉलोऑन के बारे में नहीं सोचा. आज रात कप्तान फैसले लेंगे कि हमें क्या करना चाहिए. यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि कल गेंदबाज कैसे अपने आप को उबारते हैं."अश्विन ने साथ ही विकेटकीपर रिद्धिमान साहा की भी तारीफ की जिन्होंने विकेट के पीछे दमदार खेल दिखाया. शाह ने उमेश यादव की गेंद पर थेयुनिस डी ब्रूयन का शानदार कैच पकड़ा.