भारत ने वेस्ट इंडीज को 4 विकेट से हराया, नवदीप सैनी ने 3 विकेट झटके
shubhamsc | 04 Aug 2019 08:12 AM (IST)

टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया...नवदीप सैनी ने 3 विकेट झटके. भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी और लगातार विकेट लेते हुए विंडीज को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया. भारत के लिए अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे नवदीप सैनी ने तीन विकेट झटके. रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 24 रन बनाये जबकि फिट होकर टीम में लौटे शिखर धवन एक ही रन बना सके. भारत के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विंडीज को 20 ओवरों में नौ विकेट पर 95 रनों से आगे नहीं जाने दिया.