देखिए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर क्या है पीएम मोदी का कार्यक्रम
shubhamsc | 15 Aug 2019 06:48 AM (IST)

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर क्या है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम. इस रिपोर्ट में देखिए...पीएम मोदी सुबह सात बजे राजघाट पहुंचेंगे. सात बजकर 15 मिनट पर वो लाल किले पर पहुंचेंगे.
देश आज 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज लगातार छठी बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करेंगे. प्रचंड जनादेश के बाद सत्ता में वापसी के बाद उनका लाल किले से यह पहला भाषण होगा. पीएम मोदी गुरुवार को लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देने के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बराबरी कर लेंगे.