महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करने राजघाट जाएंगे पीएम मोदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
shubhamsc | 15 Aug 2019 06:55 AM (IST)

लाल किले पर देश को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करने राजघाट जाएंगे. उसके बाद पीएम मोदी लाल किले पर पहुंचेंगे. पीएम मोदी का राजघाट पहुंचने का सात बजे का कार्यक्रम है.
देश आज 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज लगातार छठी बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करेंगे. प्रचंड जनादेश के बाद सत्ता में वापसी के बाद उनका लाल किले से यह पहला भाषण होगा. पीएम मोदी गुरुवार को लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देने के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बराबरी कर लेंगे.