लाल किले से लाल चौक तक 73 वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
shubhamsc | 15 Aug 2019 07:09 AM (IST)

स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए दिल्ली समेत पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंध इंतजाम किए गए हैं. धारा 370 हटने के बाद आज जम्मू कश्मीर में भी विशेष तौर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
देश आज 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज लगातार छठी बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करेंगे. प्रचंड जनादेश के बाद सत्ता में वापसी के बाद उनका लाल किले से यह पहला भाषण होगा. पीएम मोदी गुरुवार को लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देने के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बराबरी कर लेंगे.